Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो खिलाड़ी जिनके दम पर कोलकाता नाईट राइडर्स एक बार फिर बन सकता है आईपीएल चैंपियन

आईपीएल के चौके-छक्कों की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. आगामी 23 मार्च से आईपीएल के धूम-धड़ाके की शुरुआत हो जाएगी. दर्शक भी इस लीग का बड़ी ही ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे है. लिमिटेड ओवर की ये लीग देश-विदेश में बहुत चर्चित है. केकेआर जो कि दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है.

आपकों बता दें, कि गौतम गंभीर की अगुवाई में कोलकाता ने दो बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया.

केकेआर की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, जहां एक ओर राॅबिन उथप्पा का अनुभव है, तो दूसरी ओर शुभगन गिल का युवा जोश है. विकेटकीपिंग करते हुए दिनेश कार्तिक भी धमाल मचाते हुए नजर आते है.

लॉकी फर्ग्यूसन का दिखेगा बाउंसर –

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आगामी सीज़न के लिए अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण है क्योंकि उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके पास एनरिक नार्जे, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, हार्डस विलोजेन, कमलेश नागरकोटी, परिधि कृष्णा और पृथ्वी राज हैं.भले ही इन गेंदबाजों के पास पर्याप्त अनुभव नहीं है लेकिन इन सभी में बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.

हालांकि,  कीवी पेसर लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2019 में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। फर्ग्यूसन वह है जो लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है. वह अपने बाउंसर और यार्कर से बल्लेबाजों को खासा परेशान करते है.

फर्ग्यूसन आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले और 3 विकेट चटकाए.  उन्होंने 5 मैचों में 13.5 के औसत से 10 विकेट लिए हैं.

स्पिन की तिकड़ी –

केकेआर के पास कुलदीप यादव, सुनील नारायण, पीयूष चावला की तिकड़ी है, जिसके द्वारा वह किसी भी टीम के बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते है. चाइनामैन के रुप में प्रसिद्ध कुलदीप यादव भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर रहे है.

कुलदीप ने आईपीएल में कुल 31 मैच खेले हैं और 24.51 के औसत से 35 विकेट लिए हैं. चाइनामैन गेंदबाज के रुप में प्रसिद्ध कुलदीप यादव इस बार भी कोलकाता के लिए जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते है.

रसेल का तूफान –

कैरिबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल टीम को अकेले जिताने की क्षमता रखते है, फिर वह चाहे गेंदबाजी विभाग में हो या बल्लेबाजी विभाग में. वह आलराउंड प्रर्दशन कर टीम को जीत दिलाने में योगदान देते है.

टीम में सुनील नारायण, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे और भी आलराउंड़र उपस्थित हैं, जो अकेले दम पर ही मैच का पासा पलटने का दमखम रखते है.रसेल केकेआर के लिए कुल 50 आईपीएल मैच खेल चुके हैं.

 इन मैचों में उन्होंने 26.97 की औसत से 890 रन बनाए हैं. इस बार कोलकाता को रसेल से अच्छा करने की उम्मीद होगी.

दिनेश कार्तिक का चलेगा बल्ला-

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जोकि कोलकाता के कप्तान के रुप में टाम से खेलते हुए नजर आते है. उन्होंने कप्तानी के साथ साथ खेल में भी परिपक्वता दिखाई.

आईपीएल  में, उन्होंने 16 मैचों में 49.80 की शानदार औसत और 147.77 की स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए. यह बल्ले के साथ दिनेश कार्तिक के लिए सबसे अच्छे आईपीएल सीजन में से एक था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ये है वो खिलाड़ी जिनके दम पर कोलकाता नाईट राइडर्स एक बार फिर बन सकता है आईपीएल चैंपियन appeared first on Sportzwiki.