Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, भारतीय टीम को विश्व कप में अजिंक्य रहाणे की जरूरत

भारतीय वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेला था। उसके बाद उन्हें टीम में जगह भी नहीं मिली। विश्व कप से पहले उन्हें टीम में शामिल करने की बात की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और विश्व कप 1983 विजेता टीम के सदस्य दिलीप वेंगसरकर ने अजिंक्य रहाणे को वनडे टीम में जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई है। मुंबई मिरर से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि प्रतिभाशाली और अनुभवी अजिंक्य को नजरअंदाज करके भारतीय थिंक टैंक उनके साथ घोर अन्याय कर रहा है। वह अंग्रेजी परिस्थितियों में एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और साथ ही एक शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं।”

कहीं भी कर सकते बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन वह मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले विश्व कप में रहाणे ने नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से दिलीप वेंगसरकर उन्हें महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा

“वह (अजिंक्य) मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ ही ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में विकल्प के अलावा बहुत जरूरी सॉलिडिटी भी देंगे क्योंकि उन्हें ओपनिंग का अनुभव है और नंबर 4 पर भी बल्लेबाजी करने का अनुभव है।”

मुख्य चयनकर्ता मानते हैं विकल्प

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बयान दिया था कि अजिंक्य रहाणे विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली।

इसके बाद हाल में ही दिए इंटरव्यू में अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें मौका मिलना चाहिए। रहाणे ने भारत के लिए अंतिम वनडे मैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेला था। वहां अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दोबारा टीम में जगह नहीं मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुख्य चयनकर्ता ने कहा, भारतीय टीम को विश्व कप में अजिंक्य रहाणे की जरूरत appeared first on Sportzwiki.