खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पांचवें और निर्णायक वनडे मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम को पांच मैचों की वनडे शृंखला में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है।
केकेआर को मिला नया तूफानी बल्लेबाज, इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर में मारे हैं पांच छक्के
इसके साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये भारत की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसे पांच मैचों की वनडे शृंखला के शुरुआत दो मैच जीतने के बाद सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो।
IPL-2019: ऑरेंज आर्मी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस खिलाड़ी ने दिया टीम में लौटने का खास संदेश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (100) के सीरीज के दूसरे शतक की बदौलत नौ विकेट पर 272 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवर में 237 रन पर ही ढेर हो गई।
कंगारू ने 10 साल बाद भारत में कोई एकदिवसीय सीरीज जीती है। इसके साथ ही उसने अपने घर में टीम इंडिया से मिली 1-2 की हार का बदला भी चुका लिया। कंगारू टीम ने इससे पहले भारत में आखिरी बार 2009 में वनडे सीरीज 4-2 से अपने नाम की थी।
भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के 8000 रन भी पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बने हैं। इस दौरान उन्होंने रनों के मामले में वीरेन्द्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया।