Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें वनडे के लिए दिल्ली पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फोटो

नई दिल्ली 
भारतीय कप्तान विराट कोहली सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का पांचवां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 13 मार्च को खेला जाएगा। फिलहाल 4 मैचों के बाद सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। 30 वर्षीय विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- दिल्ली पहुंच गया हूं। विराट के साथ इस फोटो में पालतू डॉग भी नजर आ रहा है। 

कैप्टन कोहली की इस तस्वीर को 45 मिनट के अंदर ही 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इसके अलावा 1 हजार से ज्यादा बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है। मोहाली में खेले गए पिछले वनडे में कोहली कुछ खास नहीं कर सके और केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले रांची वनडे में उन्होंने 123 और नागपुर वनडे में 116 रन की शानदार पारियां खेलीं। भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे जीते लेकिन फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अगले दोनों वनडे जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की।