भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। सीरीज के पहले दोनों मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया वहीं अगले दोनों मैचों में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बराबर कर दिया है। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबले दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर 13 मार्च को देखा जायेगा।
शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने इस मैच और सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को अपने नाम करेगी और उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी उनकी राय मांगी है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आज दिल्ली में करो या मरो के मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेगी। इस मैच की शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे से होगी। यह विश्व कप से पहले भारतीय टीम का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
यह बल्लेबाज बनाएगा शतक

इसके साथ ही शेन वॉर्न ने यह भी भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस मैच में शतक बनायेंगे। फिंच ने तीसरे वनडे में 93 रनों की पारी खेली थी लेकिन इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही भारत के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं।
“भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय श्रृंखला में 2-2 के रूप में आज यहां दिल्ली में बड़ा खेल। आप फॉलोअर्स किस टीम का समर्थन करने वाले कौन हैं? क्या यह विश्व कप फाइनल के लिए एक पूर्वाभ्यास है? मैं एक बड़े 100 के लिए आरोन फिंच को टिप कर रहा हूं! फॉलोअर्स इससे सहमत हैं?”
Big game today here in Delhi as it’s 2-2 in the ODI series between India & Australia. Who you backing followers ? Is this a rehearsal for the World Cup final ? I’m tipping Aust & @AaronFinch5 for a big 100 ! Agree followers ?
— Shane Warne (@ShaneWarne) March 13, 2019
वार्न की भविष्यवाणी हुई गलत
शेन वार्न की यह भविष्यवाणी उस समय गलत साबित हुई जब रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को अपनी फिरकी गेंद पर बोल्ड कर दिया. इस दौरान फिंच 43 गेंदों में मात्र 27 रन ही बना सके.
ऑस्ट्रेलिया गत विश्व कप विजेता

ऑस्ट्रेलिया की टीम गत विश्व कप विजेता है लेकिन हाल के दिनों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पा रही थी। इसके बावजूद उन्होंने इस सीरीज में उन्होंने हार के शानदार वापसी की है और भारतीय टीम को चौंका दिया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शेन वार्न की दिल्ली वनडे को लेकर भविष्यवाणी हुई गलत, अब इस टीम को बताया सीरीज का विजेता appeared first on Sportzwiki.