Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान आलराउंडर कि बेटी इस फिल्म से करेगी बाॅलीवुड में डेब्यू, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जीवनी पर बनने जा रही फिल्म ;83 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाने वाले है। हालांकि इस फिल्म के लिए अभी अभिनेत्री का नाम फाइनलनहीं हुआ लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर मुंबई में इस सीट से लड़ेगी चुनाव, दो दिन पूर्व हुई थी पार्टी में शामिल

वैसे अब जो खबरें है वो यह है कि इस फिल्म से ही कपिल देव कि बेटी अमिया भी बाॅलीवुड में डेब्यू में करने जा रही है। हालांकि वो फिल्म में कोई किरदार नहीं निभाएंगी लेकिन वो असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में काम करेगी।

आपकों बता दें कि कपिल देव ने टीम इंडिया को पहला विश्वकप जीताया था और इस फिल्म में उनके क्रिकेट जीवन से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि कपिल देव की बॉयोपिक को जाने माने डायरेक्टर कबीर खान डायरेक्ट कर रहे है और कपिल देव की बेटी अमिया उन्ही के साथ असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करेगी।

आलिया भट्ट रणबीर के लिए क्यों बोल गई ऐसी बात जो अब उन दोनों के रिश्तों को कर सकती है...

इस समय रणवीर सिंह कपिल देव से बल्लेबाजी के टिप्स ले रहे है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसिन, साकिब सलीम, एमी वर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, हार्डी संधू भी नजर आएंगे।

रानी मुखर्जी नजर आएंगी अपनी ही इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में, निभाएंगी ये किरदार