Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी ने कट हासिल किया

ओरलैंडो
अनिर्बाण लाहिड़ी पामेर आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शुक्रवार को यहां तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर कट हासिल करने में सफल रहे। इस भारतीय गोल्फर ने पहले दौर में दो ओवर का स्कोर बनाया था लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने शानदार वापसी की और संयुक्त 72वें से संयुक्त 42वें स्थान पर पहुंच गये। इंग्लैंड के टॉमी फ्लीटवुड (नौ अंडर) ने छह अंडर का कार्ड खेलकर दूसरे दौर के बाद अमेरिका के कीगन ब्रैडली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गये।