नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए इस समय टीम इंडिया इस सवाल से बेहद परेशान दिखाई दे रही है. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त खिलाड़ी का मिल पाना टीम इंडिया के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है, विश्वकप के शुरु होने में कुछ ही समय बचा है.

पूर्व भारतीय कप्तान और टीम के कोच रह चुके दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले का मानना है कि धोनी को वर्ल्डकप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. अंबाती रायडू को इस नंबर के लिए सही माना जा रहा था. मगर रायडू अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं.
जिसके चलते इस नंबर के लिए अन्य विकल्पों की ओर देखा जा रहा है. बल्लेबाजी क्रम का ये एक अहम नंबर है. जहां पर बल्लेबाज को जुझारुपन दिखाना होता है.

कुंबले ने कहा धोनी करें नंबर चार पर बल्लेबाजी
अनिल कुंबले ने कहा
”अगर आप भारतीय टीम की सफलता को देखें तो टॉप थ्री बल्लेबाजों ने लगातार अच्छा किया है और अभी भी कर रहे हैं. 50 ओवर के खेल में आप चाहते हो कि ऊपक के तीन बल्लेबाज सहयोग दें लेकिन कभी कभी ऊपरी क्रम ध्वस्त हो जाता है, तो इसके लिए आगे के बल्लेबाजों को टीम के लिए सहयोग देना पड़ता है.”

उन्होंने आगे कहा,
”मुझे लगता धोनी को बल्लेबाजी क्रम 4,5,6 पर होना चाहिए. इस पर काफी चर्चा हो रही और काफी प्रयोग किए गए कि नंबर 4,5 और 6 पर कौन फिट होगा.कहा कि इस मामले में चार नंबर पर मेरे हिसाब से धोनी फिट दिखाई पड़ते है”
धोनी पिछले साल जहां बल्लेबाजी में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे, तो वहीं इस साल वह अच्छी बल्लेबाजी लय में दिखे हैं. वह एक अलग बल्लेबाजी अंदाज में नजर आए हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अनिल कुंबले ने विजय शंकर-अंबाती रायडू को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बताया नंबर चार का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.