Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजय जडेजा ने चुनी विश्व कप की भारतीय टीम, कोहली को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

भारत इस समय विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज खेल रहा है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम इस सीरीज में अपने खिलाड़ियों को  परखना चाहेगी. टी-20 सीरीज में हमने देखा जिस तरह के एल राहुल और पंत को मौके मिल रहे थे. वो विश्व कप के लिए टीम को तैयार करने ही जैसा था.

विश्व कप के लिए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा ने विश्व कप के लिए अपनी टीम चुनी है.

धोनी को बनाया टीम का कप्तान 

अजय जडेजा ने सबको चौंकाते हुए भारतीय टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं. बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान चुना है. धोनी भारतीय टीम को विश्व कप दिला चुके हैं. वो आईसीसी की हर ट्राफी अपने नाम कर चुके हैं. जडेजा ने इस वजह से टीम का कप्तान बनाया है. वहीँ कोहली को एक बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा गया है.

अजय जडेजा के इस फैसले से क्रिकेट जगत हैरान है. वहीँ इस खिलाड़ी ने शिखर धवन और के एल राहुल में किसी एक को मौका देने की बात कही है.

केदार जाधव को भी नहीं दिया जगह 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने हाल के दिनों में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन अजय जडेजा ने अपनी टीम में इस खिलाड़ी को जगह नहीं दिया है. वहीँ उन्होंने वनडे टी-20 टीम से सालों से बाहर चल रहे आर अश्विन को चुना है. उन्होंने अपनी टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है.

उनकी टीम में कुलदीप-चहल के साथ-साथ अश्विन जडेजा भी है. जडेजा ने टीम में विजय शंकर को भी मौका नहीं दिया है. उन्होंने अपनी टीम में तीन तेज गेंदबाज को जगह दी है.

यहाँ देखें अजय जडेजा की टीम 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अजय जडेजा ने चुनी विश्व कप की भारतीय टीम, कोहली को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान appeared first on Sportzwiki.