आज हो रहे मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में पंजाब के खिलाड़ी मंदीप सिंह ने शानदार फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए रन बचाए और मुंबई को कम रनों में रोकने में गेंदबाजों की मदद की. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक चौका बचाने के लिए सुपरमैन अवतार अपनाया.
बहुत ही अच्छे फील्डर हैं पंजाब के मंदीप सिंह

मोहाली में खेले जा रहे है पंजाब और मुंबई के मैच में मनदीप सिंह ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया. बात है पावरप्ले के अंतिम ओवर की आख़िरी गेंद की है, जब सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार शॉट लगाया जो चौके पर जा रही थी, पर मंदीप सिंह ने सुपरमैन की तरह छलांग लगा कर गेंद को चौके से पहले ही रोक लिया और अपनी टीम के लिए 2 रन बचाए. मंदीप सिंह ने इसके बाद अंतिम ओवर में छक्के के पास हार्दिक पंड्या का शानदार कैच भी पकड़ा.
मात्र 176 रनों पर ही रोक दी पंजाब ने मुंबई की पारी
पंजाब ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए मुंबई की टीम को मात्र 176 रनों पर ही रोक दिया. मोहाली की पिच पर ये स्कोर बहुत ही साधारण माना जाता है, क्योंकी मोहाली की पिच बल्लेबाजो के अनुकूल माना जाता है. अंत में पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच को 8 विकेट से जीत कर 2 पॉइंट अर्जित किए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के मंदीप सिंह बने सुपरमैन टीम के लिए बताया चौका appeared first on Sportzwiki.
