Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने कहा हार्दिक और विजय शंकर से ज्यादा विश्वकप के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है ये खिलाड़ी

आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ की है. आईपीएल के पहल मैच में ही धोनी की टीम ने विराट के चैलेंजर्स को मात दे दी. इस बार भी विराट सेना कुछ नहीं कर पाई. इस जीत के हीरो हरभजन सिंह रहे. उन्होंने शुरूआती तीन विकेट झटककर आरसीबी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द मैच भी चुने गए.

इसी बीच हरभजन सिंह ने रविंद्र जडेजा के विश्वकप टीम में चयन को लेकर बयान दिया है. हरभजन का मानना है कि जडेजा को वर्ल्डकप टीम का हिस्सा होना चाहिए. वह टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी साबित हो सकते है.

हरभजन सिंह ने कहा कि

“मुझे लगता है कि जब तक जडेजा स्पिन करा रहे हैं, तब तक उनकी गिनती टीम के अहम खिलाड़ियों में होती रहेगी. हालांकि मैं वर्ल्डकप के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं. पह मेरा ओपेनियन है कि जडेजा विश्वकप के दौरान टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकता है. क्योंकि वह एक अच्छा फील्डर होने के साथ साथ आलराउंडर प्रतिभा का खिलाड़ी है.”

जडेजा ने लंबे समय बाद पिछले एशिया कप के दौरान वनडे टीम में वापसी की थी. इस दौरान उन्होंने काफी प्रभावित किया था. जबकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी पांच वनडे मैचों के सीरीज में उन्होंने 4 मैच खेले थे. इन 4 मैचों में वह 3 विकेट ले पाए जबकि 45 रन बनाए थे.

ऐसे में रविंद्र जडेजा का चयन वर्ल्डकप टीम में होगा या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. अगर वह आईपीएल में अच्छा करते हैं, तो शायद इसका फायदा उन्हें वर्ल्डकप के लिए चयन में हो सकता है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post हरभजन सिंह ने कहा हार्दिक और विजय शंकर से ज्यादा विश्वकप के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.