भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. विराट कोहली ने टीम की इस हार के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को जीत का सही हकदार बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि इस सीरीज में उनकी टीम अपनी क्षमताओं के हिसाब से नहीं खेल पाई है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम मजबूत नजर आएगी.
ऑस्ट्रेलिया ने दबाव की स्थिति में अच्छा खेल दिखाया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,
“हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन कभी-कभी बीच में आपकों ऐसी हार मिल जाती है. हम पिछले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, उन्होंने पिछले तीन मैच में दबाव की स्थिति में हमसे अच्छा खेल दिखाया, इसलिए वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे है.
मुझे लगता है, कि यह ठीक उसी तरह है, जैसे हमने ऑस्ट्रेलिया में शानदार खेल दिखाया था और जीत हासिल की थी. हमने अभी-अभी बाहर जाकर खुद को व्यक्त किया था और न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी.
जब उन्होंने देखा, कि उनके पास जीतने का मौका है, तो उन्होंने इस अवसर को शानदार तरीके से भुनाया. हम अपने घर पर जैसा क्रिकेट खेलते हैं. वैसा इस सीरीज में नहीं खेल पाये. वे अधिक सकारात्मक और बहादुर थे, इसलिए उन्होंने महत्वपूर्ण क्षणों को जीता.”
इस हार के लिए खिलाड़ी कोई बहाना नहीं देंगे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे कहा,
“इस हार के लिए खिलाड़ी कोई बहाना नहीं देंगे, हम उम्मीद करते हैं, कि भारत के लिए खेलने आने वाले हर खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इंग्लैंड में परिस्थितियों के आधार पर बदलाव होंगे, हम जानते हैं, कि जिस इलेवन के साथ वहां खेलना बेहतर होगा.”
हार्दिक की वापसी से टीम हो जाएगी मजबूत

विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे कहा,
“मुझे लगता है, कि हार्दिक पांड्या टीम में वापसी करेंगे, तो टीम बेहतर नजर आएगी और अधिक संतुलित लगेगी. हमें पता है, कि टीम के रूप में हमें कहां जाना है. कठिन परिस्थितियों में बेहतर फैसले लेने आवश्यक है.
मैं इस बात पर टिप्पणी नहीं कर सकता, कि विश्व कप में कौन से खिलाड़ी जिम्मेदारी और दबाव लेंगे. हमें तब तक इंतजार करना चाहिए. जब तक टीम की घोषणा नहीं हो जाती. मैं टीम के संयोजनों पर बात नहीं कर सकता, जिसे भी खेलने का मौका मिलेगा उसे जिम्मेदारी और दबाव लेना चाहिए. मुझे लगता है, कि विश्व कप में कोई टीम फेवरेट नहीं है. सभी के पास जीतने का चांस है. “
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खली इस खिलाड़ी की कमी, टीम में होता तो नहीं हारते सीरीज appeared first on Sportzwiki.