आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होने वाला है। इस मैच में सभी की नजरें पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पिछले सीजन अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी थी। वहीं राजस्थान के पास भी जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।
हम जीत सकते हैं आईपीएल

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल की पहली विजेता है लेकिन उनके बाद फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम आईपीएल की विजेता बन सकती है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा
“हमारे पास इस सीजन को जीतने का एक वास्तविक मौका है क्योंकि हमारे पास एक अच्छी टीम है। पिछले सत्र में जोस (बटलर) और बेन (स्टोक्स) जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एलिमिनेटर में नहीं खेल पाए थे। इस साल कोई कारण नहीं है कि हम अंत तक नहीं जा सकते।”
अपने प्रदर्शन पर दिया बयान

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पिछले सीजन चोट की वजह से सभी मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें 10 मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने इन मैचों में 15 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस साल अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा
“मैं पिछले सीजन में चोटिल हो गया था और परिणामस्वरूप सभी मैच नहीं खेल सका। इस साल मुझे उम्मीद है कि अगर संभव हो तो मैं फिट रहूंगा और 23 विकेट लूंगा। अंतिम ओवरों में गेंदबाजी होती है। आप जितना चाहें उतना अभ्यास कर लें लेकिन यह दिन है कि चीजें आपके लिए सही होंगी या नहीं।”
अजिंक्य रहाणे की तारीफ की

स्टीवन स्मिथ पर बैन लगने के बाद अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिली थी। जोफ्रा आर्चर ने उनकी और उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ की है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा
“वह बहुत शांत लीडर हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने उसे किसी भी स्थिति में उत्तेजित या गुस्से में देखा है। आपको खेल के दौरान शांत प्रभाव की जरूरत है और अजिंक्य हमारे लिए ऐसा करते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post राजस्थान रॉयल्स में इस सीजन आईपीएल जीतने की क्षमता: जोफ्रा आर्चर appeared first on Sportzwiki.