Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, सवाल उठे तो जवाब देना जरूरी था…. क्या करें, जिद्द है तो है

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन किया गया था। इस पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। इसी वजह से चेन्नई को आईपीएल से दो सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सभी सीजन में प्ले ऑफ तक पहुँचने वाली एक मात्र टीम थी, लेकिन इसके बावजूद उसे बैन किया गया।

बैन के बाद शानदार वापसी

Image result for dhoni and meyyappan

आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में बैन झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 11वें सीजन में शानदार वापसी की। टीम ने फाइनल में हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया।

उनकी टीम जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान था। धोनी 10वें सीजन ने पुणे सुपरजायन्ट्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उनसे कप्तानी भी छीन ली गयी थी। 11वें सीजन में उन्होंने सभी को करारा जवाब दिया।

धोनी ने दिया जवाब

Image result for csk ipl ban

महेंद्र सिंह धोनी पर हॉटस्टार ने रोर ऑफ द लायन बनाया है। इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने कई बड़े खुलासे किये हैं। इसी का एक प्रोमो लॉन्च किया गया है।

इसमें धोनी ने कह रहे हैं

“कुछ साल पहले जब मेरे और मेरे टीम के ऊपर सवाल उठे तो जवाब देना जरूरी था। क्या करें, जिद्द है तो है।”

फिर जीतना चाहेगी ट्रॉफी

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। टीम मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा तीन ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। इस बार भी टीम इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम 23 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 23 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। धोनी की हालिया फॉर्म भले ही पहले जैसी नहीं है, लेकिन वह अब भी दूसरी टीमों के लिए बड़ा खतरा है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, सवाल उठे तो जवाब देना जरूरी था…. क्या करें, जिद्द है तो है appeared first on Sportzwiki.