Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप-चहल पर लगा जडेजा-अश्विन को टीम से बाहर करने का आरोप, तो गुस्साए कुलदीप ने कही ये बात

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल वर्तमान समय में भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के चलते रविचंद्रन अश्विन करीब पिछले 20 महीनों से भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं. वहीं जडेजा को भी एक साल बाद लिमिटेड ओवर टीम में मौका मिला है.

हमारी वजह से बाहर नहीं हुए अश्विन-जडेजा 

जब एक इंटरव्यू के दौरान कुलदीप यादव से पूछा गया, कि क्या आपकी वजह से अश्विन और जडेजा को टीम से बाहर किया गया है, तो उन्होंने एक बयान में कहा,

“नहीं, नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं. हमने किसी को भी बाहर नहीं किया, बात सिर्फ इतनी सी है, कि हमें मौके मिले और हमने अच्छा प्रदर्शन किया. 

उन्होंने (अश्विन और जडेजा) हमेशा भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. टेस्ट मैचों में अश्विन और जडेजा अब भी खेल रहे हैं.  हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं. उनके पास काफी अनुभव हैं. जब मैं टेस्ट टीम में था, तो मैंने उनसे काफी कुछ सीखा.

मुझे और चहल को जब भी मौका मिला हमने टीम के लिए प्रदर्शन किया और इससे टीम को जीतने में सफलता मिली, इसलिए खुश हूँ.”

कुलदीप यादव ने आगे अपने बयान में कहा,

“ईमानदारी से कहूँ, तो मैं चहल और जडेजा काफी अच्छा खेल रहे है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं हैं और प्रत्येक मैच पर ध्यान दे रहे हैं.”

शॉन मार्श के खिलाफ गेंदबाजी में चुनौती 

शॉन मार्श ने आगे अपने बयान में कहा, 

“ईमानदारी से कहूँ, तो ऐसा कोई नहीं है. कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जो मुझे अच्छी तरह खेलते हैं, लेकिन मैं किसी भी बल्लेबाज से नहीं डरता हूँ. 

वैसे शॉन मार्श स्पिन गेंदबाजी के अच्छे खिलाड़ी है. उनके खिलाफ मुझे जरुर चुनौती महसूस हुई थी. हालाँकि, मैंने अब मार्श की बल्लेबाजी का अध्यन किया गया है.”

अपनी बल्लेबाजी को सुधारने के लिए रोज 20 मिनट करता हूँ बल्लेबाजी 

कुलदीप यादव ने आगे अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा,

“हां, मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देता हूँ, प्रत्येक सेशन में मैं 20 मिनट के आसपास बल्लेबाजी करता हूँ. मैं संजय बांगड़ की निगरानी के साथ इस पर काम कर रहा हूँ.” 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कुलदीप-चहल पर लगा जडेजा-अश्विन को टीम से बाहर करने का आरोप, तो गुस्साए कुलदीप ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.