Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ, विराट, विलियमसन और जो रूट में कौन है वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही

वर्तमान क्रिकेट के फैफ फोर कहे जाने वाले विराट कोहली, जो रूट, स्टीवन स्मिथ, और केन विलियमसन में आधुनिक क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने को लेकर जंग चल रही है. क्रिकेट के ये चारों दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए जमकर रन बना रहे हैं और इसी के चलते लोग इन चारों को ‘रन मशीन’ के नाम से भी पुकारते हैं.

हालाँकि, आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में एक ऐसे आंकड़े के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आप खुद कहेंगे, कि विराट कोहली इन फैफ फोर के अन्य तीन बल्लेबाजों से वनडे क्रिकेट में काफी ऊपर हैं.

विराट के जहां अकेले 40 शतक वहीं अन्य फैफ-4 बल्लेबाजों के 33 शतक 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी खेली 216 वनडे पारियों में 40 वनडे शतक लगा दिए हैं. जबकि फैफ फोर के शेष तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर 346 पारियों में 33 वनडे शतक बनाये हुए है.

119 पारियों में रूट के पास जहां 14 शतक हैं, वहीं स्मिथ के पास 94 पारियों में आठ शतक है, जबकि केन विलियमसन ने 133 पारियों में 11 शतक बनाये हुए हैं.

रनों के मामले में भी विराट अन्य फैफ-4 बल्लेबाजों से कही आगे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जहां 10693 रन बना चुके हैं. वहीं केन विलियमसन के पास 5554 रन है. जो रूट के पास 5090 रन है. वहीं स्टीवन स्मिथ अबतक मात्र 3431 रन ही बना पाये हैं.

ये शानदार आंकड़े प्राप्त कर चुके हैं विराट कोहली अबतक 

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 77 टेस्ट मैच, 224 वनडे मैच और 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. कोहली ने 77 टेस्ट मैचों में 53.76 की शानदार औसत से 6613 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 224 वनडे मैचों में 59.74 की औसत से 10693 रन बनाये हुए है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे हैं. उन्होंने 67 टी-20 मैचों में 50.29 की औसत से 2263 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.4 का रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को उन्होंने जहां अपना 40वां वनडे शतक लगाया था. वहीं बतौर कप्तान सबसे तेज 9000 रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल की थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post स्मिथ, विराट, विलियमसन और जो रूट में कौन है वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on Sportzwiki.