Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को जीतना है मैच तो पांच प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरें: जहीर खान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेना है. इस सीरीज में भारतीय टीम की एक बड़ी परेशानी सामने आई है. वो हर मैच में चार गेंदबाज लेकर खेले हैं. लेकिन भारतीय टीम के जो पांचवे विकल्प है गेंदबाजी के वो खासे सफल नहीं हुए हैं.

कई दिग्गज का मानना है कि भारतीय टीम को पांच गेंदबाज के साथ मैच में उतरना चाहिए. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने इस बारे में अपना पक्ष रखा है.

यहाँ जाने जहीर ने क्या कहा,

आज खेले जा रहे आखिरी मैच में भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ उतरी है. उन्होंने पिछले मैच में खेले के एल राहुल को टीम से बाहर बैठा दिया है. उनकी जगह टीम के साथ रविन्द्र जडेजा को जोड़ा है.

जहीर ने कहा,

“आप अपने पांच प्रमुख गेंदबाजों पर  भरोसा रखे. ये बेहतर होगा, हमने इस सीरीज में देखा है कैसे बिना पांच प्रमुख गेंदबाजों के हमारे बाकी दो विकल्प केदार जाधव और विजय शंकर की पिटाई हुई है. खासकर चौथे मैच में” 

अपने पाँचों गेंदबाज पर भरोसा दिखाए भारतीय टीम 

भारतीय टीम में हार्दिक की कमी पिछले दो मैच में साफ-साफ देखने को मिली. पांड्या वनडे टीम से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. चहल भी पिछले मैच में कोई बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाएं थे.

उन्होंने आगे कहा,

“अजय जडेजा जो मेरे बगल में बैठे हैं. वो लगातार इस बारे में कहते आए हैं. अगर आप अपने पांच गेंदबाजों पर भरोसा दिखाते हैं. और वो लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं. टीम 20 या 30 रन जरूर पहले रोक लेगी”

“वही पांच गेंदबाज आपके जीत की राह तय करेंगे. एक दो मैच खराब हो सकता है. लेकिन अगर आपको मैच जीतना है. तो उनपर भरोसा दिखाना होगा”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम को जीतना है मैच तो पांच प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरें: जहीर खान appeared first on Sportzwiki.