इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। ये बायोपिक दिग्गज खिलाड़ी, बिजनेसमैन, राजनीतिज्ञ आदि के जीवन पर आधारित होती है। बॉलीवुड में बनने वाली इन बायोपिक को दर्शक भी काफी पसंद करते है।
सामने आया फिल्म कलंक से वरुण धवन का पहला लुक, लंबे बाल और दमदार तेवर में नजर आ रहे हैं ऐसे...
इसी बीच क्रिकेट के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशी की खबर आ रही है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के बाद अब आपको भारतीय टीम के एक और विकेटकीपर की बायोपिक देखने को मिल सकती है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार अब आपको भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बायोपिक देखने को मिल सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जल्दी ही इस फिल्म का आधिकारीक घोषणा की जाएगी। दिनेश कार्तिक की इस बायोपिक में अभिनेता विक्रांत मेस्सी उनका किरदार निभा सकते है। विक्रांत को इस लिए अप्रोच किया गया है क्योंकि उनका चेहरा का चेहरा कार्तिक से मिलता-जुलता है।
साथ ही विक्रांत का बैकग्राउंड भी खेल से जुड़ा हुआ है। दिनेश कार्तिक की के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनकी जर्नी में इंस्पिरेशन और स्ट्रगल दोनों को दिखाया जाएगा। साथ ही फिल्म में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई मैच विनिंग पारी को भी दिखाया जा सकता है।दिनेश कार्तिक ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया था। कार्तिक ने अभी तक वनडे करियर में 79 मैच खेले है। कार्तिक ने इस दौरान 1496 रन बनाए है।