Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने किया स्टंप पर डायरेक्ट हिट, तो विराट कोहली ने दिया इशारों में ये नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच का आयोजन मोहाली में हो रहा है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिछले कई मैचों से फ्लॉप हो रही भारतीय टीम की सलामी जोड़ी इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करी. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने आज पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़ दिए.

शिखर धवन ने अपने करियर का 16 वां शतक लगाया. पिछले कई पारियों से फ्लॉप चल रहे इस सलामी बल्लेबाज ने जमकर बल्लेबाजी की. वहीं रोहित शर्मा भी आज शानदार रंग में दिखे. हालांकि भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया.

ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरूआती झटके 

ऑस्ट्रेलिया पारी में आज शुरूआती झटके लगे. पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले आरोन फिंच चौथे मैच में खाता भी नहीं खोल पाएं. ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्दी ही गिर गए. लेकिन इसके बाद ख्वाजा और हैंड्सकोंब पारी संभाल रहे हैं. इस बीच ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

विराट ने रोहित को बताया कंचा खेलने वाला 

मैच का 7 वां ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे. हैंड्सकोंब ने उसपर एक शॉट खेला. गेंद सीधे रोहित  शर्मा के हाथ में गई. रोहित ने बिना विकेट को देखे थ्रो कर दिया. जिसके बाद गेंद सीधे जाकर विकेट पर लगी. उसके बाद भारतीय  टीम के कप्तान इशारा देखने वाला था. आप भी इसे देखे अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. उनका इशारा ऐसा था जैसे लग रहा था. वो रोहित शर्मा को कंचा खेलने वाला कह रहे हैं.

आप वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

सलामी बल्लेबाज रोहित अपने शतक से चूक गए. वहीं ऋषभ पंत ने 36 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट और झाए रिचर्डसन ने 3 विकेट लिए. एडम जाम्पा को एक विकेट हासिल हुआ. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रोहित शर्मा ने किया स्टंप पर डायरेक्ट हिट, तो विराट कोहली ने दिया इशारों में ये नाम appeared first on Sportzwiki.