इंटरनेट डेस्क। नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और रोमांचक 8 रनों से विजय हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त बना चुका है।
इन दिग्गज खिलाड़ियों के मास्टर प्लान में इस प्रकार फंस गए कंगारू...
नागपुर में खेलेगएदूसरेवनडे मैच भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के लिए बहुत अहम रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे के दौरान रविन्द्र जडेजा ने 21 रनों की पारी खेली और एक खास उपलब्धि हासिल कर सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के विशेष ऑलराउंडर क्लब में शामिल हो गए। जडेजा ने नागपुर वनडे मैच में 10 रन बनाते ही वन-डे में 2,000 रन और 150 या इससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
पहले टी-20 में नहीं चला क्रिस गेल का बल्ला, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया
जडेजा ने इस मैच एक विकेट भी लेने में सफलता हासिल की। साथ ही जडेजा ने मैच के 38वें ओवर में अपने शानदार थ्रो से पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन की राह दिखाई। जडेजा के इस थ्रो की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है।
आपको बता दें कि जडेजा काफी समय से बाहर चल रहे थे। लेकिन हार्दिक पांड्या की चोट के कारण उन्हें मौका मिला है और जडेजा इस दौरान पूरा फायदा उठाने की कोशिश में लगे है। जिसके कारण आगामी विश्व कप में खेल सके। जडेजा के अब वनडे में 2011 रन और 172 विकेट हो गए है।