Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव ने कहा, मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे धोनी भाई के साथ खेलने का मौका मिला

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी में एक अभूतपूर्व काबिलियत है। एमएस धोनी को उनकी उसी काबिलियत ने ही भारतीय क्रिकेट टीम को खासी सफलता दिलायी है। एमएस धोनी में ये काबिलियत है बल्लेबाज की विचारों को पहले से ही भांप जाना.

महेन्द्र सिंह धोनी से गेंदबाजों को मिलती है काफी मदद

वैसे कहा जाता है कि विकेटकीपर गेंदबाज के गेंद डालते से पहले किसी भी बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ने का माद्दा रखता है लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी तो चाहे कोई भी बल्लेबाज हो पहले से ही उसकी मंशा को आसानी से भांप जाते हैं और उसी के अनुसार वो योजना भी तैयार कर लेते हैं।

धोनी के अब तक के क्रिकेट करियर में कई बार देखा गया है जब उन्होंने बल्लेबाज को अपनी खुद की विशिष्ट योजना से पैवेलियन का रास्ता दिखाया है। धोनी के कारण गेंदबाजों को भी काफी मदद मिल जाती है।

कुलदीप यादव ने भी माना धोनी जान जाते हैं बल्लेबाज की मानसिकता

भारतीय टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने महेन्द्र सिंह धोनी की इसी खूबी का खुलासा किया है। कुलदीप यादव को कई बार धोनी के साथ बल्लेबाज के लिए प्लानिंग बनाते देखा गया है।

और अपने उसी अनुभव को कुलदीप यादव ने शेयर किया है। कुलदीप ने कहा कि “किसी भी स्पिनर, गेंदबाज  के लिए अहम होता है कि जब आपको दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मिले। उनके पास खासा अनुभव है और वो ऐसी चीजों को शेयर करते हैं जो वास्तव में युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। ये मेरे लिए या चहल के लिए या सभी तेज का स्पिन गेंदबाज के लिए है।”

मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मिल रहा है धोनी के साथ खेलने का मौका

कुलदीप यादव ने आगे कहा कि “वो केवल इनपुट्स देते हैं। छोटे-छोटे टिप्स जो वास्तव में मैच के दौरान हमारी मदद करते हैं। उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है और मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक समय आएगा जब मैं माही भाई के साथ खेलूंगा।”

” उन्होंने क्रिकेट के ऐसे उच्च स्तर और भारत के लिए बहुत कुछ किया है। कभी-कभी(टिप्स) काम करते हैं, कभी-कभी काम नहीं करते हैं लेकिन वफादारी बनी रहती है। वो सबकुछ जानते हैं। कभी-कभी आप बल्लेबाजों के बारे में छोटी चीजें नहीं जानते होंगे। लेकिन वो करते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post कुलदीप यादव ने कहा, मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे धोनी भाई के साथ खेलने का मौका मिला appeared first on Sportzwiki.