Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने एस खास अंदाज में किया विंग कमांडर अभिनंदन स्वागत

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान ने लगभग 60 घंटे बाद भारतीय एयर फ़ोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारतीय सेना को सौप दिया है। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के भारत वापस लौटने पर पूरा देश खुश है। शुक्रवार को अभिनंदन का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में लोग बाघा बार्डर पर मौजूद थे। साथ ही उनके देश में वापिस आने से देशवासियों सहित कई स्टार्स ने भी उनका दिल से स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अभिनंदन का स्वागत अपने खास अंदाज में किया है।

सचिन तेंदुलकर ट्विटर पर लिखा, 'HERO शब्द सिर्फ चार शब्दों से काफी ज्यादा बड़ा है। अपनी हिम्मत और निस्वार्थ के जरिए हमारे हीरो ने हमें खुद पर भरोसा रखना सिखाया है। वेलकम बैक अभिनंदन। जय हिंद।' आपको बता दे कि उनके क्रिकेट जगत के की दिग्गज खिलाड़ी सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभिनंदन की वापसी का जश्न मनाया। अभिनंदन की बहादुरी को यागदार बनाने के लिए BCCI ने टीम इंडिया के लिए अभिनंदन के नाम की जर्सी बनाई है।

पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे अभिनंदन को भारत के सुपुर्द किया। आपको बता दे कि अभिनंदन के देश में लोटते ही सबसे पहले उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। आपको बता दे कि अभिनंदन ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 का पीछा करते हुए पकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घूसकर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को ढेर कर दिया।

ये भी पढ़े:

IND vs AUS 1st OID: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 237 रनों का लक्ष्य

VIDEO: IPL तक फिट हो जायेंगे स्टीव स्मिथ, उठाया बल्ला

IND vs AUS: 1st ODI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलिया, भारत ने टीम में किया ये बदलाव



Herald