Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत से कुलदीप यादव की गेंद पर छुटा कैच, कुलदीप ने कैमरे के सामने कह दिए ये शब्द

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और निर्णायक वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस पांचवे वनडे का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया है.

ऋषभ पंत से कुलदीप की गेंद पर छुटा कैच 

सीरीज के इस पांचवे वनडे से एक दिलचस्प नजारा सामने आया है. दरअसल इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी का 32वां ओवर भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब थे.

कुलदीप यादव के इस ओवर की तीसरी गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब चकमा खा गये, और उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद विकेट के पीछे की तरफ चली गई.

विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास रिएक्शन टाइम इतना कम था, कि वह बॉल को जज नहीं कर पाए और उनसे यह कैच छुट गया. हालाँकि, यह भी कहना होगा, कि यह कैच काफी मुश्किल था.

कुलदीप ने पंत के लिए कहा, ‘अबे यार’

विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक कैच छुटते देख, गेंदबाज कुलदीप यादव गुस्से में आ गये और उनके मुंह से ऋषभ पंत के लिए ‘अबे यार’ निकल गया. ऋषभ पंत को अबे यार कहना उनकी लिप्सिंग से साफ़ दिखाई दे रहा था.

आपकों बता दें, कि कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा भी ऋषभ पंत द्वारा छुटे इस कैच से निराश दिखाई दिए, दोनों ने ही गुस्से वाली प्रतिक्रिया दी.

यहाँ देखें घटना का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब का एक मुश्किल कैच ऋषभ पंत से छुट गया और कैसे कुलदीप यादव ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ऋषभ के लिए अबे यार कहा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ऋषभ पंत से कुलदीप यादव की गेंद पर छुटा कैच, कुलदीप ने कैमरे के सामने कह दिए ये शब्द appeared first on Sportzwiki.