Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएएएफ ने डोपिंग को लेकर रूस पर प्रतिबंध बरकरार रखा

पेरिस
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघों के महासंघ (आईएएएफ) ने सोमवार को कहा कि वह रूसी एथलीटों पर डोपिंग को लेकर 2015 में लगाया गया प्रतिबंध बरकरार रखेगा। उसने कतर में शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला किया। विश्व एथलेटिक्स संस्था के डोपिंग कार्यबल के प्रमुख रूने एंडरसन ने कहा कि अब भी दो मामले ऐसे हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है। इनमें मास्को डोपिंग रोधी प्रयोगशाला से प्राप्त आंकड़ों की जांच और इस प्रकरण के कारण रूस द्वारा मांगी जा रही लागत का मसला शामिल है। एंडरसन ने कहा, ‘‘अभी दो मसले हैं जिनका समाधान जरूरी है।’