Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहाली में महंगे साबित हुए युजवेंद्र चहल के लिए इस महान पूर्व स्पिनर ने दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथे वनडे कल मोहाली में खेला गया। जहां भारत को ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा साथ ही दोनों टीमों ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। लेकिन जहां एक तरफ भारतीय टीम ने ओपनर बल्लेबाजों कि मदद से अच्छा स्कोर किया वहीं इस मैच में कुछ गेंदबाज काफी महंगे भी साबित किया। उनमें से एक नाम काफी चर्चा में रहा वह वह भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मोहाली में 10 ओवरों में 80 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

इसकी वजह से उनको कुछ आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था लेकिन हाल ही में उनके बचाव में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन सामने आए है। उन्होंने ने कहा है कि युजवेंद्र चहल एक चैम्पियन खिलाडी है साथ ही उन्होंने ने कहा कि वह सिर्फ इंसान हैं, रोबोट नहीं है। आपको बता दे कि चहल ने 10 ओवरों में 80 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इस मैच में टीम इंडिया को 359 रन का लक्ष्य रखने के बावजूद जीत नहीं मिली। मुथैया मुरलीधरन ने कहा की आप एक खिलाड़ी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह जब भी मैच खेलेगा, पांच विकेट लेगा।

साथ ही मुथैया मुरलीधरन ने कहा है कि वह विपक्षी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। यह सिर्फ एक मैच में उनके विफल होने की बात है। साथ ही उन्होंने ने कहा है कि आप एक खिलाड़ी से हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर उस पर दबाव नहीं डाल सकते है। साथ ही आपको बता दे कि अब भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा।

ये भी देखे

दोहरा शतक लगाने के बाद इस खिलाड़ी को मांगनी पड़ी माफी

विराट कोहली ने मैदान में खड़े होकर दिया पाकिस्तान को ये बड़ा झटका

IND vs AUS: महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ वनडे क्रिकेट में रोहित ने बनाया ये रिकॉर्ड



Herald