युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्ल्डकप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं ये अभी तय नहीं है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत को दो मैचों में खिलाया गया. इस दौरान वह न तो बल्लेबाजी से प्रभावित कर सके और न ही वह विकेटकीरपिंग में कमाल कर सके. जिसके चलते मांग की जा रही है कि उनको विश्वकप की टीम में शामिल न किया जाए. पंत की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है.
जबकि पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए रिकी पोंटिंग का मानना है कि वर्ल्डकप में भारत के लिए दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत सबसे ज्यादा फिट रहेंगे.

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच खेले उसमें उनसे काफी गलतियां हुई. जिसके चलते उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी है.
ऋषभ पंत से बेहतर नहीं भारत के पास दूसरा विकेटकीपर: रिकी पोंटिंग

क्रिकबज से बातचीत में रिकी पोंटिंग ने कहा
”मुझे लगता है ये मेरे लिए एक बड़ा काम है.उसके साथ पिछले कुछ दिनों में क्या हुआ उसे भुलाना एक बड़ी बात है. उसके लिए ये सही हुआ कि वह दो मैचों में ही खेला अगर वह पूरे पांच मैचों में खेलता तो वह दवाब में आ जाता और उसके लिए आगे के मैचों को खेलना मुश्किल होता.”
आगे उन्होंने कहा
”अब वह ऐसे कम्पीटीशन में वापस आ गया है, जहां उसकी धाक है. अगर वह हमारे लिए कुछ मैच जीतता है, तो सब कुछ भूल जाएगा. मुझे नहीं लगता कि वर्ल्डकप में भारत के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर उससे ज्यादा कोई बेहतर है.”

आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दो मैचों में धोनी को आराम दिया गया था. धोनी के स्थान पर ऋषभ पंत को खिलाया गया था, जिसमें वह नाकामयाब साबित हुए, जिसके बाद विश्वकप में पंत के खिलाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post रिकी पोंटिंग ने कहा सिर्फ ऋषभ पंत हैं विश्वकप के लिए भारत के पास महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.