इंटरनेट डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज होने वाला है और इस सीजन के शुरू होने से पहले सभी टीमें जबरदस्त तैयारी में लगी हुई है। लेकिन इस आईपीएल में एक ऐसी टीम है जिसके बारे में सभी क्रिकेट फैंस हमेशा चर्चा करते रहते हैं। लेकिन इसके साथ इस टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतकर लाखों फैंस का दिल जीता है। लेकिन इस सीजन की सबसे दमदार टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 12वें संस्करण में फिटनेस टेस्ट नहीं देगी।
IPL शुरू होने से पहले KKR को लगा ये बड़ा झटका
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने संन्यास का किया ऐलान
टीम के इस फैसले के बाद सभी लोग हैरान है की बीना किसी फिटनेस टेस्ट के खिलाड़ियों का चयन कैसे किया जाएगा। इस टीम के ट्रेनर ने बताया की इस सीजन में खिलाड़ियों की फिटनेस को मापने के लिए यो-यो टेस्ट की जगह दो किमी दौड़ और स्प्रिंट रिपीट टेस्ट को खिलाड़ियों की फिटनेस मापने के लिए चुना है। इस टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट टेस्ट चुना गया है।
इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड
हमारी टीम के लिए जरूरी नहीं है की राष्ट्रीय टीम यो-यो टेस्ट करती है तो हम भी यही टेस्ट करें। खिलाड़ियों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है की खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट कैसे लिया जाए। भारतीय टीम के लिए यो-यो टेस्ट में पास होना जरूरी है लेकिन आईपीएल में खिलाड़ियों के लिए इस टेस्ट का होना जरूरी नहीं है।
Herald