Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर की ‘मंकडिंग’ पर अश्विन के खिलाफ उतरे विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी मदन लाल, कही ये बात

भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने सोमवार को पंजाब और राजस्थान के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुए मांकडिंग की घटना पर गुरुवार को कहा कि आईपीएल मैच में रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े कद के खिलाड़ी को जोस बटलर को  मांकड नहीं करना चाहिए. हालाँकि उन्होंने किसी कानून का उलंघन नहीं किया.

जोस बटलर को किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने किया ‘मांकडिंग’

दरअसल सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर हो रहे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे क्रिकेट जगत दो गुटों में बंट गया. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स की पारी में जब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने यह महसूस किया कि बटलर स्टम्प से बहुत दूर जा रहे थे, तब वो अपनी गेंदबाजी एक्शन के दौरान रुक गए और बेल्स को हटा दिया, जिसे क्रिकेट की भाषा में मांकडिंग कहा जाता है.

आपको बता दें, कि जब बटलर अपनी धमाकेदार पारी से राजस्थान को जीत की तरफ ले जा रहे थे, तभी अश्विन ने बटलर को मांकडिंग किया ,जिसके कारण अश्विन काफी सुर्खियों में रहें.

अश्विन के बारे में पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

मदन लाल ने पीएसटीआई द्वारा आयोजित नेशनल समिट और स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स के मौके पर कहा,

“मुझे नहीं लगता कि अश्विन ने उनके कद और इस तरह के सफल अंतर्राष्ट्रीय करियर को देखते हुए बिल्कुल सही काम किया है, वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं और इस तरह का कृत्य बहुत छोटा है.”

आगे उन्होंने कहा,

“अश्विन अपनी जगह पर सही हैं अगर यह विराट कोहली या कोई अन्य भारतीय क्रिकेटर के साथ होता तो उसकी आलोचना की जाती. ऐसा काम खेल का हिस्सा नहीं है, यह इससे दूर है लेकिन जो कुछ हुआ वह सही था, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए”

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का भी उदाहरण बताया 

1996-97 में भारतीय क्रिकेट टीम के कोंच रह चुके मदन लाल ने पूर्व क्रिकेटर का भी उदाहरण भी दिया ,

“उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर उदाहरण का भी हवाला दिया, जो ऐसे उदाहरणों में शामिल थे जहां एक खिलाड़ी को उसी विवादास्पद तरीके से आउट कर दिया गया था, ब्रिस्बेन 2012 में कॉमनवेल्थ बैंक श्रृंखला मैच के दौरान अश्विन के श्रीलंका के नॉन-स्ट्राइकर लाहिरु थिरिमाने के साथ भी ऐसा हुआ था, तेंदुलकर ने इसमें  हस्तक्षेप किया और स्टैंड-इन कप्तान वीरेंद्र सहवाग को बताया और बल्लेबाज को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया.”

यहां तक 1992 में साउथ अफ्रीका के साथ हुए सीरिज में  कपिल (देव) ने पीटर कर्स्टन को मांकडिंग करने से पहले दो बार चेतावनी दी.

उन्होंने कहा,

“अगर ऑफ स्पिनर ने बटलर को पहले चेतावनी दी होती तो अश्विन की कार्रवाई उचित होती.”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post जोस बटलर की ‘मंकडिंग’ पर अश्विन के खिलाफ उतरे विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी मदन लाल, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.