इंटरनेट डेस्क। चार दिनों बाद ही छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल 12 का शुभारंभ होने जा रहा है। आईपीएल के 12वें संस्करण का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा।
IPL 12 : RCB के कप्तान विराट ने टीम के बारे में दे डाला ये बड़ा बयान
आईपीएल के 12वें सीजन के बाद इंग्लैंड में क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप का आयोजन होने वाला है। विश्वकप के लिए सभी टीमें अभी से तैयारियों में लग गई है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गागुंली व कंगारू टीम के पूर्व कप्तान व आक्रामक खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के लिए नंबर चार की पोजिशन पर बल्लेबाजी के लिए युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को सही ठहराया है। सौरभ ने तो ऋषभ को भारतीय टीम का विश्वकप के लिए अनमोल धरोहर बताया है।
IPL 2019: ...तो इस कारण RCB नहीं जीत पाई अभी तक आईपीएल खिताब, कोहली ने किया ये बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिये भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। भारत के पास रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के रूप में शीर्ष तीन पर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज है लेकिन चौथा नंबर लगातार सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली केपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पंत को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए टीम का एक्स फैक्टर माना है।
IPL 2019: स्टीव स्मिथ रॉयल्स के शिविर से जुड़े, रॉयल्स इस दिन करेंगी इस सीजन की शुरूआत