Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के युगल बैडमिंटन कोच टान किम हर ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली
मलेशिया के टान किम हर ने व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटने का फैसला किया। अभी 47 साल के कोच का भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के साथ अनुबंध के खत्म होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा था जो 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना था। बाई सचिव (टूर्नामेंट) उमर राशिद ने कहा, ‘‘हां, टान किम हर ने युगल कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें कुछ पारिवारिक समस्यायें थीं। टान किम हर इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और मलेशिया को कोचिंग दे चुके हैं। ऐसी भी अटकलें चल रही हैं कि उन्हें किसी अन्य देश से लुभावनी पेशकश मिल सकती है। राशिद ने हालांकि इस तरह की अटकलों में किसी भी तरह की सच्चाई की बात से इनकार किया। भारत के युगल खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने कहा कि वह जापान की संचालन सस्था ‘निप्पो बैडमिंटन संघ’ से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह कल भारत से रवाना हो गये और वह जापान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।