Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन हासिल की थी ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी 16 मार्च, 2012 को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने की महान उपलब्धि हासिल की थी।

हिटमैन रोहित ने अंतिम वनडे मैच में हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में ये खास उपलब्धि हासिल की थी। सचिन ने इस मुकाबले में 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली थी।

आज ही के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था ऐसा दर्द, जिसे आज तक नहीं भूली होगी कंगारू टीम

सचिन को अपना सौवां शतक बनाने के लिए एक साल से अधिक का समय लगा। उन्होंने अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर का 99वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च 2011 को विश्व कप के दौरान बना था।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के अलावा आज तक कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 शतक लगाए।

एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देगा ये दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध

उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,347 रन हैं। वनडे में उनके नाम 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन हैं। हालांकि बांग्जादेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

क्राइस्टचर्च घटना ने ताजा की पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हमले की याद, गोलीबारी में बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर की शतकीय पारी की सहायता से भारत ने 50 ओवरों में 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 293 रन बनाकर जीत हासिल की। सचिन के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।