Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को अब इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया ये नया नाम...

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच शुक्रवार 8 मार्च को पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची में खेला जाने वाला है। तीसरे वनडे में विराट एंड कंपनी की पहली प्राथमिकता सीरीज पर कब्जा करने की होगी। वहीं कंगारू टीम कल के मैच में वनडे में जीत का खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेगी।

Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष

इसी आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक जड़ा और टीम इंडिया को सीरीज में बढ़त बनाने में अहम योगदान दिया। विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच में 120 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेलीे ।

रविन्द्र जडेजा ने वनडे में ​किया यह बड़ा कमाल, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

उनके इस शानदार शतक पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट को नया नाम दिया। आपको बता दें कि कंगारू टीम पर दूसरा मैच जीतने के बाद विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा, जबरदस्त प्रदर्शन, शानदार टीमवर्क! टीम इंडिया। भारतीय टीम के आक्रामक कप्तान विराट कोहली के इस पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लिखा, किंग बडी। आपको बता दें कि भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। विश्वकप से पहले भारत टीम के कई खिलाड़ियों के लिए ये वनडे सीरीज बहुत अहम है।