इंटरनेट डेस्क। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान शुक्रवार को पकिस्तान की हिरासत से रिहा होकर अपने स्वदेश लौट आएं है। अपने हीरो के पाकिस्तान से सकुशल लौटने पर देशवासियों ने उनका शानदार स्वागत किया और जश्न मनाया। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के जज्बे, बहादुरी और हौसले को हर क्षेत्र का दिग्गज व्यक्ति सलाम कर रहा है। इसी बीच देश के हीरो को खेल जगत ने शानदार तरीके से सलाम किया।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने देश के हीरो को शानदार ढ़ंग से सलामी दी। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च हुई। टीम इंडिया ने एक जर्सी जारी की जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है और उस जर्सी पर नंबर 1 लिखा हुआ है।
भारतीय टीम ये जर्सी पहनकर विश्वकप में खेलेगी। साथ ही आपको बता दें कि जर्सी का नंबर एक दिया गया यानी उन्हें सभी खिलाड़ियों से ऊपर की प्राथमिकता दी गई है। यानी अब भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी को नंबर 1 की जर्सी नहीं दी जाएगी, क्योंकि अब वह अभिनंदन के नाम पर है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बीसीसीआई ने जर्सी वाली फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की। उस फोटो के साथ बोर्ड ने वेलकम होम अभिनंदन का ट्वीट भी किया। अभिनंदन के नाम की जर्सी लॉन्च करने पर बीसीसीआई की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है।
बोर्ड के अलावा विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर ने अभिनंदन का भारत लौटने पर स्वागत किया। आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान तीन विमान भारत की सीमा घुसपैट कर लेगे। उनको जवाब देने के लिए भारत के मिग 21 गए। इस जवाबी कार्यवाही के दौरान अभिनंदन का विमान क्रैश हो गया और वो पाकिस्तान की धरती पर पहुंच गए। बाद में पाकिस्तान आर्मी ने उन्हें पकड़ लिया और बंदी बना लिया था।