बुधवार 27 मार्च को आईपीएल 2019 का छठा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच खेला गया था. इस मैच को केकेआर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 28 रन के अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए थे. इस मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली है.
मैच के दौरान उथप्पा ने की अंपायरों से बहस

इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की पारी के 5.1 ओवर में जब दोनों बल्लेबाज अपनी क्रीज में पहुंच गए थे, तो कवर के फिल्डर ने मिडऑन पर फील्डिंग कर रहे आंद्रे रसेल को गेंद देनी चाही, लेकिन यह गेंद रसेल पकड़ नहीं पाए और गेंद चौके की ओर चली गई और अंपायर ने इसे ओवर थ्रो का चौका दे दिया.
हालाँकि, केकेआर के खिलाड़ियों का कहना था, बॉल डेड हो गई थी, इसलिए यह चौका नहीं होना चाहिए. केकेआर के खिलाड़ियों में सबसे आगे रॉबिन उथप्पा थे. वह काफी देर तक इस ओवर थ्रो चौके के लिए अंपायर से बहस करते रहे.
इरफ़ान पठान ने उथप्पा को बताया झगड़ालू क्रिकेटर

बता दें, कि इस घटना के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री इरफ़ान पठान कर रहे थे. उन्होंने इस घटना के दौरान कहा, “रॉबिन उथप्पा हमेशा गुस्से में रहते हैं. वह ऐसे गहमागहमी के मौके छोड़ते नहीं है. अगर कहीं भी कुछ भी विवाद चल रहा हो, वह उस पर शामिल हो जाते हैं. मैंने उन्हें पहले भी कई बार गहमागहमी में पड़ते हुए देखा है. वह तो ऐसे मौकों का इंतजार करते हैं .”
भारत को टी-20 विश्व कप में जीता चुके हैं साथ

आपकों बता दें, कि इरफ़ान पठान और रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम के लिए काफी समय साथ खेल चुके है. भारत के 2007 टी-20 विश्व कप जीत का हिस्सा यह दोनों खिलाड़ी थे. दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत की टी-20 विश्व जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई थी.
फिलहाल रॉबिन उथप्पा केकेआर की टीम के लिए खेल रहे हैं. वहीं इरफ़ान पठान आईपीएल 2019 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इरफ़ान पठान ने कोहली नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे झगड़ालू क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.