Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने किया चौथे वनडे की हार का सबसे बड़ा खुलासा 

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में मिली करारी हार को विराट कोहली भूला नहीं पा रहे है। ​इस सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में मिली हार के बाद विराट कोहली ने अपनी हार के कारणों के बारे में बताया है। विराट को चौथे मैच में जीत नजर आने लगी थी लेकिन मैदान पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग भारत की हार का कारण बनी है। चौथे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया तो विराट को लगा की यह स्कोर हमारी जीत पक्की कर देगा।


लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और चौथे वनडे में ऐसा ही हुआ भारत की झोली में गिरने वाला मैच झोली के बाहर गिर गया और भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया। इस हार के भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का कारण अपनी टीम की खराब फील्डिंग को बताया है। विराट ने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर ढीले थे और उन्होंने कई अहम मौकों पर खराब फील्डिंग करके टीम को हार की तरफ धकेला है। एश्टन टर्नर की तूफानी पारी ने भारत की सीरीज का सपना तोड़ा है।


विराट ने बताया की भारत को जब विकेट की जरूरत थी तब भारतीय फील्डरों ने कैच छोड़ने के साथ रन आउट करने के मौके को भी गंवा दिया। इसके साथ भारतीय टीम में धोनी की जगह शामिल हुए पंत ने विकेट के पीछे इतना खराब प्रदर्शन किया की मैदान पर ही उनको दर्शकों के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। इसके साथ ओस के कारण भी परेशानी हुई लेकिन हार के लिए हमारे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी।



Herald