इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम ने करो या मरो के अंतिम वनडे मैच में आज भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने समाचार लिखे जाने तक 7.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे। धवन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित 18 रन और विराट 8 रन बनाकर क्रिज पर थे।
इसी बीच अंतिम वनडे मैच में आज कंगारू टीम की ओर से सीरीज में दूसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का शतक आकर्षण का केन्द्र रहा। उस्मान ख्वाजा ने अंतिम वनडे मैच में 106 गेंदों पर 100 रन बना लिए हैं। इस पारी में उस्मान ख्वाजा ने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में कंगारू टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
कंगारू टीम के उस्मान ख्वाजा द्वीपक्षीय वन-डे सीरीज में भारत के खिलाफ उसी की धरती पर दो शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। साथ भारत के खिलाफ उसी की धरती पर वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी ख्वाजा ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। उस्मान ख्वाजा से पहले ये द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज था। एबी ने 2015 में भारत के खिलाफ उसी की धरती पर वनडे सीरीज में 358 रन बनाए थे।
साथ ही ख्वाजा भारत के खिलाफ एक वन-डे सीरीज में बतौर ओपनर चार बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामलें दूसरे बल्लेबाज बन गए है। ख्वाजा से पहले ये रिकॉर्ड कैरेबियाई के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने 2002 में भारत के खिलाफ ये कारनामा किया था।