Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज रांची में, धोनी पर रहेगी सबकी नजरे

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच रांची में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में अब तक दो मैच जीत लिए है और 2-0 से बढ़त बनाली है। इधर भारतीय टीम के दो मैच जीतने के बाद हौसले बुलंद है और आज खेले जाने वाले मैच में भारत जीतकर सीरीज को कब्जाने की कोशिश करेगा।

आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को लग सकता ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

आपकों बता दें की भारत ने दूसरा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया को मात्र आठ रनों से हराया था। इधर अब तक दो मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलिया पर श्रृंखला में पहला मैच जीतने का दबाव रहेगा। इधर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान रांची में आज खेला जाएगा।

वैसे आपकों बता दें की पूर्व कप्तान धोनी के लिए यह मैच बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा और वो इसलिए की पूर्व कप्तान का यह घरेलू मैदान है और इस मैच में धोनी के प्रशंसकों की निगाहे उन पर ही रहेगी और धोनी भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।

धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः भारतः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत।

ऑस्ट्रेलियाः एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, झाए रिचर्ड्सन, एडम जम्पा, एंड्रयू टाय, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ।