Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के बीच बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नये भूमिका में नजर आएंगे राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ इन दिनों भारत ए के साथ ही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कई युवा खिलाड़ियों का भविष्य राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में उज्जवल नजर आ रहा है।

राहुल द्रविड़ भारत ए और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में दे रहे हैं प्रशिक्षण

जब से राहुल द्रविड़ ने भारत ए और भारतीय अंडर-19 टीम के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं तब से कई युवा स्टार खिलाड़ी निकलकर सामनें आए हैं जो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

वैसे तो राहुल द्रविड़ के बारे में ये तक कहा जाता है कि उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के कोच के रूप में नियुक्त कर देना चाहिए लेकिन अभी तक उस तरफ कदम नहीं बढ़ाए गए हैं।

बीसीसीआई राहुल द्रविड़ को एनसीए में देना चाहता है मुख्य कोच की जिम्मेदारी

लेकिन भारतीय क्रिकेट की बैंगलुरू में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में राहुल द्रविड़ को बड़ी भूमिका देने की बात की जा रही है। बीसीसीआई खुद भी चाहता है कि राहुल द्रविड़ एनसीए के साथ जुड़े और बड़ा योगदान दें।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई खुद राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में मुख्य कोच की भूमिका देना चाहता है। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन सबा करीम और एनसीए के मुख्य अधिकारी तुफन घोष ने सीओए के सामने इस प्रस्ताव को रखा है।

बीसीसीआई के अनुसार राहुल द्रविड़ हैं चयनकर्ता और टीम के बीच की कड़ी

बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो

वो(राहुल द्रविड़) भारतीय टीम और चयनकर्ताओं के बीच मुख्य कड़ी रहे हैं। वो पर्दे के पीछे से सभी का मार्गदर्शन करते हैं। द्रविड़ वो हैं जो चयनकर्ताओं को सूचित करते हैं कि कोई विशेष खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार है या नहीं। हमें लगता है कि बड़ी भूमिका के लिए उनके पास सही समय है।”

Learned a lot from club cricket: Dravid

आपको बता दें कि इस समय बैंगलुरू में स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में मुख्य कोच के रूप में कोई भी व्यक्ति नियुक्त नहीं है यानि इस समय तो ये पद खाली पड़ा हुआ है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल के बीच बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नये भूमिका में नजर आएंगे राहुल द्रविड़ appeared first on Sportzwiki.