भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गये वनडे सीरीज के चौथे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन कंगारू टीम ने इसे 13 गेंद बाकि रहते आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए इस मैच में शिखर धवन ने विस्फोटक शतकीय पारी खेली।
धवन ने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।उन्होंने एशिया कप के बाद कोई शतक भी नहीं बनाया था। इसी वजह से विश्व कप में उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे थे।
इस मैच में उन्होंने 114 गेंद पर 143 रनों की पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी है। उनकी इसी पारी की मदद से भारत ने 358 रन बनाये लेकिन एश्टन टर्नर की विस्फोटक पारी से ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
नाम भूले धवन

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन मैच विनिंग पारी खेलने वाले बल्लेबाज एश्टन टर्नर का नाम भूल गये। प्रेस कांफ्रेंस में धवन ने उनकी तारीफ की लेकिन एक बार भी नाम नहीं लिया।
धवन ने कहा
“वह एक नया खिलाड़ी हैं लेकिन हमें पता था कि वह पहले से ही खेल चुके हैं। बेशक, ‘उस खिलाड़ी’ ने एक बहुत अच्छी खेली और खेल को हमसे दूर ले गया। लेकिन अगर कोई ओस नहीं होती तो उन शॉट्स को खेलना संभव नहीं होगा। ओस के कारण वे चीजें हमसे दूर हो गईं। श्रेय उन्हें जाता है कि उन्होंने शानदार पारी खेली।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्रोल करने की कोशिश की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शिखर धवन के इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद अपनी वेबसाइट में हेडिंग लगाकर धवन और भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश की। अपनी वेबसाइट की खबर में उन्होंने लिखा “ऐश कौन? वह खिलाड़ी भारत को पीछे छोड़ दिया।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एश्टन टर्नर का नाम भूले शिखर धवन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की ट्रोल करने की कोशिश appeared first on Sportzwiki.