आईपीएल का रोमांच शुरू होने में अब सिर्फ एक ही दिन बचा हुआ है. इसको लेकर क्रिकेटप्रेमियों में अजब उत्साह दिखाई दे रहा है. सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ चुके है. 23 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल का पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शाॅ को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लग गई थी. जिसके बाद से वह टीम से बाहर हो गए थे. उन्होनें इस दौरान स्वीकारा था कि टीम के अन्य खिलाड़ियों ने उनका इस दौरान समर्थन किया था.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पृथ्वी शाॅ इस बार भी दिल्ली की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे.पृथ्वी शाॅ ने पिछले सत्र में भी टीम के लिए काफी रन बनाए थे.
शेर से की खुद की तुलना

पृथ्वी शाॅ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि “शेर है तू शेर दहाड़”
SHER hai tu SHER Roarrrrrrrrrrrrr
pic.twitter.com/HJm3uRtQTn
— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) March 21, 2019
पिछले सत्र में पृथ्वी शाॅ ने दिल्ली के ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 245 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जमाए थे. ये रन उन्होंने 153 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे.
पृथ्वी शाॅ ने अंडर-19 टीम का नेतृ्त्व करते हुए टीम को विश्वकप में जीत दिलाई थी. शाॅ ने दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में मैच के दौरान शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.
दिल्ली को जीताना चाहेंगे पहला ट्रॉफी

23 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल में पृथ्वी शाॅ दिल्ली की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते है. बतौर ओपनर उन्होनें कई मैचों में शानदार प्रर्दशन किया है.
दिल्ली ने अभी तक किसी भी आईपीएल में फाइलन खिताब को हासिल नहीं किया है तो इस बार दिल्ली की टीम चाहेगी कि वह अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर दिल्ली वासियों को खुशखबरी दे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल से पहले पृथ्वी शॉ ने खुद की किया शेर से तुलना, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.