भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच का टॉस भारत के कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है.
भारतीय टीम ने शहीदों के परिवार को मैच फ़ीस दी दान

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रत्येक सदस्य रांची वनडे में मिलने वाली मैच फीस को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को दान में देगा. इस बात की घोषणा खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रांची में टॉस के दौरान कही थी.
बता दें, कि 14 फरवरी गुरुवार को करीब 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम सा छा गया था. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था.
सेना की टोपी पहनकर खेल रहा भारत
साथ ही भारतीय टीम आज सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के चलते सेना की टोपी पहनकर मैच खेल रही है. पिंक टेस्ट और पिंक वनडे की तर्ज पर, सेना की यह टोपी, भारतीय सशस्त्र बलों की श्रद्धांजलि का प्रतीक है, एमएस धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस टोपी को लेकर यह बात कही है.
देश में सभी से यही करने का आग्रह करता हूं

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने एक बयान में कहा,
“यह एक विशेष टोपी है, यह हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक श्रद्धांजलि है. हम सभी शहीदों के परिवारों को इस खेल की हमारी पूरी मैच फीस का दान कर रहे हैं. मैं देश में सभी से यही करने का आग्रह करता हूं और हमारे सशस्त्र बलों के परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहता हूं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को रांची वनडे की पूरी मैच फ़ीस देगी भारतीय टीम appeared first on Sportzwiki.