Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गंभीर आरोप में फंसे विराट कोहली और आलिया भट्ट हो सकती है जेल

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय की सफलता से बेहद खुश हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में व्यस्त हैं. इस बीच इन दोनों के लिए एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है.

एएससीआई ने दोनों पर लगाए ये गंभीर आरोप 

एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने ऐसे चार विज्ञापन निकाले हैं, जिनमें सेलिब्रिटी विज्ञापन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया पाया गया है, इसमें भारतीय टीम के कप्तान  विराट कोहली और अभिनेत्री आलिया भट्ट शामिल हैं.

232 विज्ञापनों के खिलाफ हुई थी शिकायत 

इस सप्ताह निकाय द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार, इसकी उपभोक्ता शिकायत परिषद सीसीसी ने अक्टूबर और नवंबर 2018 के दौरान उनके द्वारा मूल्यांकन किए गए कुल 277 विज्ञापनों में से 232 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को बरकरार रखा है. इन 232 में से सबसे अधिक विज्ञापन, जो सीसीसी के पूर्व भाग 95 में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित थे.

इस विज्ञापन की वजह से विराट की हुई शिकायत

कोहली हीरो मोटोकॉर्प के लिए एक वीडियो कमर्शियल करते हैं, जहां भारतीय टीम के कप्तान ट्रैफिक के नियम को नहीं मान रहे हैं.  एएससीआई के अनुसार, यह

“यातायात नियमों के उल्लंघन को चित्रित करता है, जिसकी वजह से ये खतरनाक दिखता है.”

लोरियल इंडिया के एक विज्ञापन में आलिया भट्ट पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं, कि उन्होंने लोगों के बीच भ्रामक संदेश पहुंचाया है. अब इन पर कितनी कारवाई होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट में हराने का कारनामा कर दिखाया है. इसके बाद से ही क्रिकेट के दिग्गज से लेकर हर खासो आम विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस गंभीर आरोप में फंसे विराट कोहली और आलिया भट्ट हो सकती है जेल appeared first on Sportzwiki.