Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे वनडे में भारत की हार के बाद राजस्थान रायल्स इस वजह से मना रहा है जश्न

ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। भारत की इस हार के बाद वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और एश्टन टर्नर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत कंगारू टीम ने दो ओवर पहले ही 359 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भुवनेश्वर- बुमराह की जबरदस्त धुनाई

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज माने जाते हैं। इसके बावजूद एश्टन टर्नर ने उनकी जमकर धुनाई की। उन्होंने बुमराह और भुवनेश्वर के खिलाफ मैदान के हर कोने में शॉट खेले।

अपने दूसरा वनडे मैच खेल रहे दायें हाथ के बल्लेबाज टर्नर ने इस मैच में 43 गेंद में 84 रनों की पारी खेली। उन्होंने तेज गेंदबाजों के साथ ही कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की।

राजस्थान रॉयल्स कैम्प में ख़ुशी

एश्टन टर्नर को आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस 50 लाख में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल से पहले टर्नर की इस बल्लेबाजी से राजस्थान के कैप में ख़ुशी की लहर है।

पिछले सीजन में टीम में फिनिशर की कमी थी लेकिन एश्टन टर्नर की बल्लेबाजी उनके लिए खुशखबरी है। इसके साथ ही संजय मांजरेकर ने भी राजस्थान रॉयल्स को बधाई दी।

आईये देखते हैं राजस्थान ने क्या ट्विट किया

बिग बैश में भी विस्फोटक बल्लेबाजी

एश्टन टर्नर बिग बैश की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स का हिस्सा हैं। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने बीबीएल में अभी तक खेले गये 52 पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इसमें 6 अर्धशतक भी शामिल है। इसी प्रदर्शन की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post चौथे वनडे में भारत की हार के बाद राजस्थान रायल्स इस वजह से मना रहा है जश्न appeared first on Sportzwiki.