इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने अब तक दो मैच जीत लिए है और सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाली है। भारतीय टीम के दो मैच जीतने के बाद हौसले बुलंद है और शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में भारत जीतकर सीरीज को कब्जाने की कोशिश करेगा।
जन्मदिन विशेष: विव रिचर्ड्स इस बॉलीवुड अभिनेत्री को दे बैठे थे अपना दिल
आपकों बता दें की भारत ने दूसरा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया को मात्र आठ रनों से हराया था। इधर अब तक दो मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलिया पर श्रृंखला में पहला मैच जीतने का दबाव रहेगा। इधर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान रांची में शुक्रवार को खेला जाएगा।
आपकों बता देंकी दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली ने 116 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर वनडे में मात्र आठ रन के अंतर से हराया था और और सीरीज में 2-0 बढ़त बनाने में कामयाब रही थी।
वैसे आपकों बता दें की धोनी के लिए यह मैच बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा और वो इसलिए की पूर्व कप्तान का यह घरेलू मैदान है और अब धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। इस मैच में धोनी के प्रशंसकों की निगाहे उन पर ही रहेगी और धोनी भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।
आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
संभावना जताई जा रही है की धोनी इंग्लैंड में होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ऐसे में अगर धोनी सन्यास लेते है तो उनके घरेलू पीच पर उनके लिए यह अंतिम पारी होगी।