स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल दूसरा वनडे नागपुर में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में अपना 40वां शतक जड़ा तो वहीं गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। लेकिन इस बीच रविंद्र जडेजा द्वारा किया गया थ्रो हर किसी के लिए यादगार बन गया।
Just a casual throw for Jadeja! #INDvsAUS pic.twitter.com/eLTziT5m6U
— Stick Cricket (@stickcricket) March 5, 2019
कल के मैच में कई बार रोमांचित मोड़ आए लेकिन जब भारतीय टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब रविन्द्र जडेजा ने हंडस्कॉम्ब को रन आउट किया। रविन्द्र जडेजा के द्वारा किया गया थ्रो इतना शानदार था की हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है साथ ही इसको मैच का टर्निंग प्वाइंट बता रहे है साथ ही उनका ये थ्रो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दे हंडस्कॉम्ब 48 रन पर खेल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के हाथ में मैच था। लेकिन उस समय ही जडेजा ने हंडस्कॉम्ब शानदार रन आउट करते हुए चलता किया। जिसको देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गए।
आपको बता दे कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां शतक और वनडे करियर का 40वां शतक लगाया। इसके साथ भारत दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने वनडे क्रिकेट इतिहास में 500वां मैच जीता है। साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
ये भी देखें
विराट के 40वें शतक से भारत को मिली 500वीं जीत
विश्व कप 2019 में विराट कोहली का साथ देने के लिए अनुष्का ने लिया ये बड़ा फैसला
UWW ने सभी राष्ट्रीय संघों से भारत के साथ संबंध खत्म करने को कहा, जानिए वजह
Herald