Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की नकल करने में ऋषभ पंत ने छोड़ा रन आउट, गुस्से में दिखे विराट तो स्टेडियम में गूंजा धोनी-धोनी

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, कि पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंजने लगा. बता दें, कि धोनी इस मैच में नहीं खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैचों से आराम दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद चौथे वनडे के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से लोगो को धोनी की याद आ गई.

ऋषभ पंत ने चौथे वनडे के दौरान की धोनी की नकल 

एमएस धोनी की जगह चौथे वनडे में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को दी गई. दरअसल, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 43.3 ओवर में धोनी की नकल कर दी.

आपकों पता है, कि धोनी बिना स्टंप देखें, विकेट की तरफ निशाना लगा देते हैं और ऐसा ही कुछ चौथे वनडे के दौरान ऋषभ पंत ने करना चाहा.

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 44वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद को एलेक्स कैरी ठीक तरह से खेल ना पाए और गेंद विकेट के पास ही रही, हालाँकि, वह रन लेने का स्टार्ट लेते हुए क्रीज से थोड़ा आगे निकल गए थे और उसी दौरान ऋषभ पंत ने गेंद को पकड़ते हुए, बिना स्टंप देखें धोनी की तरह थ्रो लगाना चाहा, लेकिन उनका यह थ्रो खराब निकला और गेंद विकेट पर नहीं लगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को ओवर थ्रो का एक रन फ्री में मिल गया.

इसे देखकर कप्तान विराट कोहली काफी गुस्सा हुए और उन्होंने अपनी गुस्से वाली प्रतिक्रिया मैदान पर जाहिर भी की थी.

ऋषभ पंत के ओवर थ्रो के बाद, धोनी के नारों से गूंजा स्टेडियम 

हालाँकि, जैसे ही ऋषभ पंत ने यह ओवर थ्रो किया, तो स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने धोनी-धोनी के नारें लगाना शुरू कर दिया और पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की आवाज से गूंजने लगा. दर्शकों का यह शोर ऋषभ पंत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए था.

यहाँ देखें घटना का वीडियो 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी की नकल करने में ऋषभ पंत ने छोड़ा रन आउट, गुस्से में दिखे विराट तो स्टेडियम में गूंजा धोनी-धोनी appeared first on Sportzwiki.