पाकिस्तान की धरती पर हमेशा से ही कई शानदार तेज गेंदबाज आते रहे हैं. पाकिस्तान की धरती पर वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर जैसे शानदार तेज गेंदबाजो का जन्म हुआ है. इसी बीच पाकिस्तान टीम को एक और शानदार तेज गेंदबाज मिल गया है. पाकिस्तान का यह नया तेज गेंदबाज 150 किमी से अधिक की रफ़्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखता है.
मोहम्मद हसनन के रूप में मिला पाकिस्तान को एक और तेज गेंदबाज

22 मार्च से 31 मई के बीच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनन को भी जगह दी है. वह मात्र 18 साल के है और वह तेज रफ़्तार के लिए पहचाने जाते हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने केवटा ग्लेदियर्स टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके चलते उन्हें पाकिस्तान की टीम में चुना गया है.
अख्तर की तरह 150 किमी की रफ़्तार से कर सकते हैं गेंद

मोहम्मद हसनन, शोएब अख्तर की तरह 150 किमी से अधिक की रफ़्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने कई गेंदे 150 से अधिक की रफ़्तार से डाली और पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को अपनी रफ़्तार से प्रभावित किया था
विश्व कप मैच में भारत के लिए बन सकते हैं खतरा

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में विश्व कप 2019 का मैच खेला जाना है. भारत-पाकिस्तान के इस मैच में संकट के बादल जरुर छाये हुए है, क्योंकि पुलवामा हमले के बाद से ही पूरा भारत देश पाकिस्तान से गुस्से में है, इसलिए भारतीय टीम इस मैच को खेलने से मना भी कर सकती हैं.
हालाँकि, अगर यह मैच खेला जाता है, तो पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनन भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
यहाँ देखें मोहम्मद हसनन की तेज गेंदबाजी का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) March 9, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : पाकिस्तान को मिला एक और शोएब अख्तर, गेंदबाजी की स्पीड देख रह जाएंगे हैरान appeared first on Sportzwiki.