बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां वो मेजबान न्यूजीलैंड से लोहा ले रही है लेकिन इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आयी है। जिससे बांग्लादेशी क्रिकेट प्रेमी के साथ ही क्रिकेट जगत के प्रशंसकों को भी बहुत ही बड़ा झटका लगेगा।
बांग्लादेश के इस क्रिकेटर को हुआ ब्रेन ट्यूमर
जी हां बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशरर्फ हुसैन के साथ एक बड़ी जबरदस्त घटना घट गई है जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर पर ही बन आयी है।

बांग्लादेश के लिए साल 2008 में अपना डेब्यू करने वाले स्पिन गेंदबाज मुशरर्फ हुसैन को ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी हो गई है जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। इन्होंने बांग्लादेश के लिए 5 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 4 विकेट हासिल किए हैं।
बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशरर्फ मुसैन को हुआ ब्रेन ट्यूमर
37 साल के मुशरर्फ हुसैन का इन दिनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक अस्पताल में इलाज जारी है और उन्हें इस बीमारी का सही इलाज करवाने के लिए सिंगापुर ले जाया जाएगा जिसकी वीजा संबंधित औपचारिकता पूरी की जा रही है।

मुशरर्फ हुसैन ने इस खतरनाक बीमारी के अपने शुरुआती दौर में होने के बाद भी कहा कि” वो थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं “
ऑपरेशन करवाने के लिए जा रहे हैं सिंगापुर
मुशरर्फ ने कहा कि” इसे एक ऑपरेशन की जरूरत है। मैं विदेश में ऑपरेशन करवाना चाहता हूं। वीजा प्रक्रियाधीन है और एक दो दिन और लगने की संभावना है। वीजा मिलते ही मैं देश छोड़ दूंगा। जो मुझे राहत दे रहा है वो ये है कि ट्यूमर अभी तो शुरुआती दौर में है। मेरा परिवार पूरी तरह से टूट गया था लेकिन अब मुझे लगता है कि वे थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं।”

मुशरर्फ ने आगे कहा कि “मैंने अभी बीसीबी को सूचित नहीं किया है। मुझे इस सप्ताह की शुरुआत में ही पता चला था। हर कोई मुझे इसकी चिंता नहीं करने को कह रहा है। मानसिक समर्थन मुझे बहुत ही आत्मविश्वास दे रहा है और मुझे काफी भावुक भी कर रहा है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बांग्लादेश के मुशरर्फ हुसैन को हुआ ब्रेन ट्यूमर, परिवार में है दुख की लहर appeared first on Sportzwiki.