इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम ने भारत को उसी की धरती पर पहले टी20 और अब वनडे में हराने में कामयाबी हासिल कर ली है। कल कोटला में खेले गए मैच में कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी मेजबान टीम 50 ओवर में 237 रन ही बना पाई और अंतिम मैच में 35 रनों से हार गई। इसी के साथ कंगारू टीम ने 2—3 से पांच वनडे मैचों की सीरीज जीत ली है।
जडेजा ने कोटला मैदान में तोड़ डाला इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों का ये बड़ा रिकॉर्ड
भारत की और से टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ही कंगारू टीम के गेंदबाजों का सामना कर पाएं। हिटमैन ने भारत की और से सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। लेकिन रोहित शर्मा की ये अर्धशतकीय पारी टीम के काम नहीं आ सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान अपने नाम दो रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।
रोहित शर्मा ने अपनीे 56 रनों की अर्धशतकीय पारी में एक तो भारत की ओर से सबसे तेज 8000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा इस मामलें में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है। इसी के साथ रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पूर्व कंगारू कप्तान क्लार्क के 7981 रन थे। वहीं अब रोहित के 8000 रन हो गए है।