इंटरनेट डेस्क।पिछले कुछ समय भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल शारीरिक शोषण करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाने के साथ शमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करने के साथ शमी के भाई पर धारा 354 के तहत (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया था।
इस मामले के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने चार्जशीट दायर की है और कोलकाता पुलिस ने शमी और उनके भाई के खिलाफ एक मामले के आधार पर चार्जशीट दायर की है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर इतने गंभीर आरोप लगाए की इसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। इसके बाद शमी की पत्नी ने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए एक पोस्ट लगाई थी। शमी की पत्नी ने कुछ वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर करके बताया की शमी का दूसरी लड़की के साथ चैट करने का आरोप लगाया था।
शमी पर हसीन ने आरोप लगाया की शमी दूसरी लड़कियों से गंदी बाते करते हैं और जब मैंने मना किया तो मेरे साथ मारपीट करते थे। लेकिन इस मामले के सामने आते ही बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रोकने का फैसला किया लेकिन शमी के खिलाफ जांच करने के बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई। इसके बाद शमी ने क्रिकेट खेलन शुरू कर दिया था और वह इस आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन विश्व कप के शुरू होने से पहले पुलिस की इस कार्यवाही से शमी को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
Herald